👉 *
*
👉 *निराश्रित युवती ने लगायी उप जिलाधिकारी से गुहार*
👉 *प्रसाशन कब्ज़ा हटवाने में रहा नकाब*

चित्रकूट,मानिकपुर
मामला मानिकपुर के शिवनगर का है जो की प्रियंका देवी पुत्री स्व. रामकृपाल कोल का मकान है। प्रियंका के माता-पिता विगत 5-6 माह पूर्व मृत्यु हो गयी थी।
जिसमे संजय पुत्र बाबूलाल विगत 7-8 वर्षो से किराये पर कमरे लिया था।
परन्तु प्रियंका के माता-पिता की मृत्यु के बाद दबंग व्यक्ति संजय की नियत अब उस घर में कब्ज़ा करने की है।
बताते चले की दबंग ने चार पांच फिट दिवाल भी उठा ली है।
जिसके चलते प्रियंका के घर में दबंग व्यक्ति प्रतिदिन शराब के नशे में धुत होकर आता है। और प्रियंका को घर में अकेले पा कर गन्दी-गन्दी गालियां देता है।
प्रियंका की जानकारी के अनुसार उस पर दबंग व्यक्ति द्वारा दो बार धार दार हथियार से हमला भी किया गया।
जिससे तंग प्रियंका ने मानिकपुर एस ओ श्यामसुन्दर यादव व एसडीएम महोदय मानिकपुर को  समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र भी दिया परंतु प्रशासन आँख मिचोली खेल खेलता नजर आ रहा है।
कब्ज़ा कर रहे दबंग व्यक्ति अपनी अकड़ के चलते किसी से न डरने की बात कही।
वही निराश्रित लड़की ने कहा की यदि मुझे यहाँ से इंसाफ नही मिला तो मैं एसपी व जिला अधिकारी तक जाऊंगी।

रिपोर्ट
शुभम सिह
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours