"खबरों के बाद" एस जी शाह 'गोविंद' सिंगरौली (बैढ़न)
बिजली की समस्या को समस्याओं को लेकर आ रही शिकायतों के मद्देनजर राज्य शासन ने हर जिले में जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति का गठन कर जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को सदस्य बनाया है ।
वही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सदस्य बनाए गए हैं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश पत्र के मुताबिक इस जिला स्तरीय समिति में सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष महापौर एवं विभाग के अधीक्षण यंत्री सहित समाजसेवी एवं भाजपा के सक्रिय वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश तिवारी रज्जू एवं एडवोकेट नरेश शाह को सदस्य बनाया गया है।
इस समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर उनके इष्ट मित्रों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही है वही पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया गया है।
*आ रहा चुनाव बढ़ने लगी रेवड़ियां*
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम भिन्न भिन्न समितियों में असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को इन दिनों सक्रिय करने के प्रयास में पद देकर उपकृत किए जाने को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं ।
लोग बाग कहने लगे हैं कि यह चुनावी स्टंट है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours