आईएएस एसडीएम सदर प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर पालिका में 844 अवैध निर्माण के संबंध में  ध्वस्तीकरण की सूची चस्पा मचा हड़कंप सुल्तानपुर ।


आईएएस एसडीएम सदर तारा प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर पालिका में 844 अवैध निर्माण के संबंध ध्वस्तीकरण की सूची चस्पा मचा हड़कंप ।
शहर के दो अधिवक्ताओं की रिट याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा उक्त धराशाई आदेश का पालन कराए जाने का निर्देश ।
एक और अवैध निर्माण पर धराशाई की तलवार दूसरी ओर अवैध निर्माण की भरमार विनियमित क्षेत्र द्वारा बिना मानचित्र पास कराए मकानों पर प्रतिवादियो द्वारा उचित पैरवी न करने के कारण एक पक्षी कार्रवाई करते हुए ध्वस्त किए जाने का आदेश जारी किया था जो बीते कई वर्षों से धूल फांक रहा था शहर के दो अधिवक्ताओं की रीट याचिका पर उच्च न्यायालय द्वारा उक्त धराशाई आदेश का पालन कराए जाने निर्देश संबंधी निर्देश स्थानीय स्तर पर दिया गया सूचना चस्पा होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया आईएएस एसडीएम सदर प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर पालिका में 844 अवैध निर्माण के संबंध में  सूची चस्पा की गई जिसमें कहा गया उक्त भवन स्वामी अपना निर्माण गिरा लेवे यह मकान खाली कर दे प्रशासन द्वारा मकान ध्वस्त किए जाने पर उचित शुल्क भी वसूला जाएगा इस खबर से शहर में हड़कंप मच गया शहरवासी नगर पालिका में उमड़ पड़े और सूची में धरा शाही मकान स्वामियों के नाम चेक करने लगे जिन परिवारों का नाम सूची में है वह डरे घबराए हुए हैं वह कानूनी सलाह ले रहे हैं जारी है दर्जनों अवैध निर्माण प्रशासन मौन एक और जहां पूर्व के अफसरों ने अवैध निर्माण रोकने को लेकर प्रभावी कदम उठाए थे वहीं बीते मांह से शहर अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है जहां देखो मानक के विपरीत बेसमेंट खोदे जा रहे हैं मल्टी स्टोरी मार्केट का निर्माण हो रहा है जिस में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है मिलीभगत से बिना नक्शे के ही निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है शहर का डाकखाना चौराहा हो प्रतिभा साहित्य निकेतन के सामने वा बगल इलाहाबाद रोड ठठेरी बाजार में बड़ी दुर्गा पंडाल के बगल का मामला या गल्ला मंडी में मार्केट हर जगह धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है इसमें विद्युत विभाग के अफसर भी कम नहीं है पयागीपुर स्थिति पुरानी आईटीआई के सामने जिले के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा मकान बनवाने के लिए जुगाड़ हुआ धन के बल पर अवैध तरीके से प्लाट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार को केवल में बदलवा कर शिफ्ट कर दिया गया बात करे जनता से जुड़ी समस्याओं पर तो इस तरह विद्युत विभाग का भी कोई ध्यान नहीं है शहर के दर्जनों खंभे जर्जर हैं जो दुर्घटनाओं की बाट जोह रहे हैं जहां रुपया मिलता है वहां मिलीभगत से अफसर लाइन सेट कर लेते हैं योगी की सरकार में बेलगाम अफसर लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं सरकार मौन है देखना है इन जिम्मेदारों पर सरकार की निगाह कब उठती है । रमाशंकर सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours