फतेहपुर चौरासी,उन्नाव
शासन की सख्ती के बाद फतेहपुर चौरासी ब्लॉक अधिकारियो को गावों में शौचालय का लक्ष्य जो अधूरा पड़ा था उसको पूरा करने की याद आयी।जब जिले के आला अधिकारियों ने ग्राम निधि के प्रथम खाते के संचालन पर रोक के आदेश जारी किये।तो ब्लॉक के अधिकारियों ने आनन फानन ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवो की बुधवार को बैठक करके शीघ्र शौचालय निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।एडीओ पंचायत अशोक कुमार तिवारी ने प्रधानों और सचिवो को निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालयों को लक्ष्य के अनुसार शीघ्र पूरा कराये।इसकेलिए राज मिस्त्रियों की संख्या बढ़ा कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करे।उन्होंने कहा कि इसकी देखरेख के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो प्रतिदिन रिपोर्ट देंगे की कितने राजमिस्त्री काम कर रहे है और कितने शौचालय पूर्ण हो गए और कितने अधूरे है।बैठक में ग्राम प्रधान राजेंद्र मिश्रा, जमुनाधर, अवधेश, मुलई,सुनील , कैलाश, रामप्रकाश, बद्री प्रसाद आदि समेत ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
उन्नाव रिपोर्टर मोहित मिश्रा

Post A Comment:
0 comments so far,add yours