सिंगरौली जिले में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने हेतु एनसीएल का बड़ा योगदान






कोल इंडिया खेल प्रोत्साहन नीति के तहत जिला प्रशासन को दिए 25 लाख रूपए

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सिंगरौली जिले की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एनसीएल ने अपनी होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की खेल प्रोत्साहन नीति के तहत सिंगरौली जिला प्रशासन को 25 लाख रूपए दिए हैं। इस राशि का उपयोग सिंगरौली जिला प्रशासन जिले की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने में करेगा।

सीआईएल की खेल प्रोत्साहन नीति के तहत एनसीएल अपने खिलाड़ियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों और आम लोगों के बीच विभिन्न माध्यमों से खेलों को निरंतर बढ़ावा देती है। खेल प्रोत्साहन के अपने इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने सिंगरौली जिला प्रशासन को यह सहयोग दिया है।

गौरतलब है कि एनसीएल अपनी खेल प्रोत्साहन नीति एवं निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत विभिन्न माध्यमों से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती है। कंपनी हर वर्ष 28 नवंबर को अपने स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली सिंगरौली एवं सोनभद्र जिलों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें सम्मानित करती है।

अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत एनसीएल सिंगरौली एवं सोनभद्र की खेल प्रतिभाओं को अपना खेल कौशल दिखाने का मंच प्रदान करने और उनकी खेल प्रतिभा को तराशने के लिए ’खेल तरंग’ कार्यक्रम चलाती है। कार्यक्रम के तहत कंपनी खेल कैंप लगाकर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से निःशुल्क खेल प्रशिक्षण दिलाती है। कंपनी साल भर सीएसआर ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के अवसर देती है। साथ ही, एनसीएल शासकीय विद्यालयों और जरूरतमंद खिलाड़ियों के बीच नियमित बेहतरीन गुणवत्ता वाले खेल उपकरण भी वितरित करती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours