उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के पुलिस लाइन में संपन्न हुआ पौधारोपण

01 जुलाई से 07 जुलाई तक  पौधारोपण मनाये जा रहे वन महोत्सव के परिपेक्ष्य में आज दिनाँक:-04.07.2018 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री मनोज कुमार झा व अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री बलवन्त चौधरी ने अपने कर कमलों से पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार दुबे तथा कर्मचारीगणों द्वारा पुलिस लाईन में पौधे रोपित किये गए। प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर श्री केशव प्रसाद दुबे, श्री शशिप्रकाश प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़, श्री संतशरण सिंह प्रभारी निरीक्षक  थाना मऊ, श्री वीरेंद्र त्रिपाठी थानाध्यक्ष राजापुर, श्री अरुण कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी, वरि0उ0नि0 थाना रैपुरा तथा श्री दिनेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी सरैया, श्री राजेश कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी गनीवा ने अपने अधीनस्थ अधि0/कर्मचारीगणों के साथ वृक्षारोपण किया ।

उत्तर प्रदेश के बांदा चित्रकूट जिले से ब्यूरो दिनेश सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours