बिजली विभाग की अंधेरगर्दी से चित्रकूट की जनता परेशान


*जनता ने लगाया कल रात में जाम*।

*बिजली विभाग मोदी व योगी सरकार को बदनाम करने के लिए जी जान से हाथ धोकर लगा है*

उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में बिजली विभाग की मनमानी कर्वी शहर व अन्य कई स्थानों पर 10-10 घंटे लाइट नही दे रहा विभाग, कर्वी शहर से सटे पाश कॉलोनी एस डी एम कॉलोनी में लगभग 12 घण्टे से लाइट नही है।लाइट की अव्यवस्था लगभग 1 माह से खराब है लेकिन बिजली विभाग आज तक सही ढंग से बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नही कर पाए।इसके अलावा बिजली विभाग के उच्चाधिकारी किसी का भी फोन रिसीव करने में अपनी तौहीन समझते है जबकि शासन का शक्त निर्देश है कि सीयूजी न0 जरूर उठाये।बिजली की अव्यवस्था से परेशान  मुहल्ले वासियो ने पुरानी कोतवाली चौराहे पर लगाया जाम,जाम में फसे दर्जनों ट्रक,लाइट आने की मांग को लेकर डटे मुहल्लेवासी।बिजली विभाग की लापरवाही से आधा शहर अंधेरे में।मोदी व योगी सरकार को बदनाम करने की रच रहे साजिश। *आज सैकड़ो की संख्या में एस डीएम कालोनी के लोग अधिशासी अभियंता बिजली का करेगें घेराव*।
मौके पर पँहुचे सदर एस डीएम व कोतवाल अनिल सिंह एसडीएम के हाथ जोड़ने व मनाने के बाद भी जनता नही है जाम को हटाने को तैयार। आक्रोशित नगर वासी बिजली व्यवस्था से है परेशान।जेई विधुत पत्रकार साथियो से कर रहा धूर्तता पूर्ण व्यवहार।
उग्र रूप ले रहा नगर वासियो का धरना
सदर यसडीएम की मिन्नत करने के बाद भी नही है जाम खोलने को तैयार भृष्ट जेई व विधुत विभाग की धांधली को लेकर जांच करवाने व जेई को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे नगरवासी
जिले के भ्रष्ट विद्युत विभाग के कर्मचारियों के प्रति लोगो का फूटा गुस्सा किया हाइवे पर  लगा रहा घंटों  जाम अभी तक कोई  पहले भी नगर वासियो ने विधुत कर्मियों को चेताया था लेकिन उसका कोई असर नही चित्रकूट से 2 विधायक व सांसद होने के बाद भी धर्मनगरी का ये बुरा हाल।वाह रे बीजेपी सरकार
लेकिन इस भृष्ट विभाग के आगे जिला प्रशाशन नतमस्तक क्यो?

 उत्तर प्रदेश के बांदा चित्रकूट जिले से ब्यूरो दिनेश सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours