सहारनपुर पुलिस ने अवैध संबधो के शक में युवक की पिटाई कर पेशाब पिलाने वाली पंचायत के खिलाफ कार्यवाई करने का दावा किया है। पुलिस ने एक पंच समेत पांच लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि युवक को पेशाब से नहलाने और पेशाब पिलाने वाली समेत दर्जनों लोग फरार हैं। पकड़े गए इन लोगो ने पंचायत कर न सिर्फ तुगलगी फरमान सुनाया है बल्कि प्रेम संबधो के शक में एक युवक को सरेआम पेशाब भी पिलाया था। जिसके बाद भरी पंचायत में पेशाब पीने के बाद आहत हुए युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है जिसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा में कराया गया पुलिस फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ भी कार्यवाई करने की बात कर रही है।
लवली कश्यप
सहारनपुर



Post A Comment:
0 comments so far,add yours