ब्रेकिंग चन्दौली.....
पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 के निर्देशानुसार जनपद के पुलिसअधिकारियों द्वारा समस्त स्कूल/कालेज की छात्रों को सम्बोधित कर
उनको छात्राओं के प्रति उचित व्यवहार करने तथा महिलाओं की समस्याओं के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए निर्देशित किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर चन्दौली देवेन्द्र नाथ द्वारा चन्दौली पालिटेक्निक कालेज जनपद चन्दौली के छात्रों को सम्बोधित कर उनको छात्राओं व महिलाओं के प्रति उचित व्यवहार करने, उनका सम्मान करने तथा महिलाओं की सुरक्षा करने के लिए कहा गया । छात्रों से कहा गया कि स्कूल/कालेज में पढने वाली छात्राओं के साथ हम अच्छा व्यवहार करेगें उनकी सुरक्षा करेंगें तभी हम एक अच्छे समाज, अच्छे वातावरण का निर्माण कर सकते है। । इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित छात्राओं को उनके साथ होने वाले अपराध एवं उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी साथ ही छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बनायी गयी लघु फिल्म “शक्ति परी” को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्कूल/कालेज में पढने वाली छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा शक्ति परी जो कि एक विशेष पुलिस अधिकारी होती है के बारे में दिखाया गया । शक्ति परी स्कूल/कालेज की वे छात्रायें होती है जो अपने तथा अपने आस-पास के छात्राओं की सुरक्षा करती है तथा शरारती तत्वों के विरुद्ध वूमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत करती है जिससे उन पर कार्यवाही हो सके ।पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा छात्राओं से संवाद कर उनको कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरुक किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलायी जाने वाली यू0पी0 100, वूमेन पावर लाईन-1090, एण्टी रोमियों स्क्वांड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, ट्विटर सेवा तथा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में छात्राओं को विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए बताया कि अगर आपको कोई फोन पर, कालेज आते या जाते समय रास्ते में या कही पर कोई परेशान करें, पीछा करें, छेडखानी करें तो आप निडर होकर वूमेन पावर लाईन-1090 पर फोन करें, इस पर महिला कर्मियों द्वारा आपका फोन उठाया जायेगा एवं आपकी समस्या का समाधान किया जायेगा, साथ ही साथ आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी एवं जब तक की आपकी समस्या का समाधान नही हो जायेगा, 1090 लगातार आपके सम्पर्क में रहेगी। आप 1090 पर फोन करके जानकारी भी ले सकती है कि 1090 पर किस प्रकार की समस्या का समाधान किया जाता है, इसलिए आप लोग निडर होकर इस योजना का लाभ उठाये एवं निर्भिक होकर समाज में खुलकर बोले। इस दौरान छात्र तथा छात्राओं द्वारा नारी सुरक्षा से सम्बन्धित कई सवाल पूछे गये जिसका सरल एवं विस्तृत जवाब उन्हें दिया गया। महोदय द्वारा सभी छात्राओं से कहा कि अगर उन्हें कोई समस्या होती होती है तो उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा, समाज में अब महिलाओं को डर के रहने की जरुरत नही है आप लोग देश का भविष्य है तथा भविष्य को सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है इसलिए डरे नही। उ0प्र0 पुलिस सदैव आप लोगों की सुरक्षा में तत्पर है।इसी प्रकार क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्री त्रिपुरारी पाण्डेय द्वारा माँ खण्डवारी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा छात्राओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलायी जाने वाली यू0पी0 100, वूमेन पावर लाईन-1090, एण्टी रोमियों स्क्वांड, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, ट्विटर सेवा तथा महिला सुरक्षा
एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में छात्राओं को विस्तृत रुप से
जानकारी दी गयी।
रिपोर्ट..शमशेर चौधरी
चन्दौली

Post A Comment:
0 comments so far,add yours