गाजियाबाद 6मार्च  (चमकता युग) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को
निर्देशित किया है कि वह निकायों को साफ सुथरा प्रकाशमान तथा सुन्दर बनायें सड़कों गलियों की साफ सफाई मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइट लगवाने की व्यवस्था के साथ ही खुले में शौच मुक्त तथा डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सभी वार्डो में व्यवस्था करें।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक में कृत कार्यो की समीक्षा कर रही थी।
जिलाधिकारी ने नगर निकाय व जी0डी0ए0 को नगर क्षेत्र की प्रभावी सफाई व्यवस्था तथा पालिथिन मुक्त बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थानीय निकाय अपने यहाॅ कम से कम एवं वेन्डिग जोन बनाने
का प्रस्ताव एक सप्ताह मे भेजे वेन्डिग जोन मेन रोड से हटकर बनायी जाये।
रितु माहेश्वरी ने मोहननगर एवं राजनगर में कम  एल0ई0डी0 लाईट होने की प्राप्त हो रही शिकायतों के सदंर्भ में नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह से कहा कि पूरे नगर क्षेत्र के लाइट विन्दुओं का सर्वे करा ले जहाॅ पर जरूरत हो वहाॅ लाइट लगवा दें। नगर आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि 46 हजार प्रकाश बिन्दुओं को अब तक आच्छादित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने
पालिथिन के प्रयोग को नियत्रित करने की जरूरत बताते हुये इसके विक्रय एवं निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को शतप्रतिशत वार्डो में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। अधिशासी अधिकारी मुरादनगर ने बताया कि।मुरादनगर में 17 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य चल रहा है। 10 वार्ड ओ0डी0एफ0 हो गये है।
बैठक में जिलाधिकारी ने अमृत मिशन योजना नगरीय निकायों की सम्पत्ति कर व कर एवं करेत्तर देयों की वसूली स्ट्रील लाईट का एल0ई0डी0 में परिवर्तन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आसरा आवास योजना के वेन्डर जोन के लिए स्थल चयन आदि की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, संजय वंसल प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय व सभी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
सुरेश शर्मा, संपादक, चमकता युग, मोदीनगर गाजियाबाद
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours