चन्दौली - ✒️खबर चन्दौली जनपद से है जहाँ पुलिस ने नकली विदेशी शराब की खेप के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस को इन तस्करों के पास से 16 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद हुई है जिसे लेकर ये तस्कर बिहार में आपूर्ति करने जा रहे थे। मामला चंदौली कोतवाली क्षेत्र का है जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को रोका और जब उसकी तलाशी ली तो उसमें 16 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी शराब मिली ।जांच करने के बाद  पता लगा की यह तस्कर गाजीपुर के रहने वाले हैं और रैपर लगाकर नकली शराब की पैकिंग करते हैं और बिहार में शराबबंदी को देखते हुए उसकी सप्लाई करने का काम कर करते थे। पकड़े गए तस्कर गाजीपुर जिले के सैदपुर इलाके के रहने वाले बताए जाते हैं और बिहार में शराबबंदी के बाद इस धंधे में आ गए और जब पुलिस के हत्थे चढ़े तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया वही तस्करों को जेल भेज दिया गया,


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours