हिंडौन सिटी। हिंडौनसिटी स्थित क्यारदा कलां गांव में रविवार को अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में आश्रम का भूमि पूजन एवं दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ,
- जिसमें अपना घर आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कार्यक्रम मे अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला परिषद सीईओ सुरेन्द्र माहेश्वरी, पंचायत समिति प्रधान वंदना बेनीवाल, भामाशाह अशोक सर्राफ, वयोवृद्ध समाजसेवी यादराम धाकड़, डॉ. बीएल मीणा, अपना घर समिति अध्यक्ष राकेश गोयल और सचिव मोहित मित्तल रहे। समारोह स्थल क्यारदा कलां तक आगंतुकों को पहुंचाने के लिए रामपुरा हॉस्पिटल भवन से वाहनों की व्यवस्था की गई।कार्यक्रम में भामाशाहो ने दोनों हाथ खोलकर दान दिया। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉक्टर बी एम भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा किअपना घर आश्रम हिंडोन के भूमि पूजन के बाद भवन निर्माण का जिम्मा क्षेत्रीय नागरिकों का है यह एक हवन है और जब तक क्षेत्र का हर नागरिक अपने हाथों से इस हवन में आहुति नहीं देगा तब तक इसे सफल नहीं माना जाएगा। श्रद्धा अनुसार अपना घर आश्रम में सहयोग और योगदान करें और इस पुण्य स्वरूप हवन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाएं ।इसी क्रम में पंचायत समिति प्रधान बंदना बेनीवाल ने कहा कि मुझे गर्व होता है हिंडौन क्षेत्र के नगर वासियों पर जहां दान की बात आती है वहां हर क्षेत्र में हिंडोन के लोग सबसे आगे होते हैं । दान चाहे रक्त का हो या भूमि का हो या अन्न का या धन का हो मेरे क्षेत्र के लोग सबसे आगे रहते है। इसी के साथ आगंतुकों अतिथियों को चित्रपट के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours