सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

*गाजियाबाद।* जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज तहसील लोनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक                                                                               
एच0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, उप जिलाधिकारी इन्दु प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जन सामान्य की समस्याओं की सुनवाई करते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण एवं समयवद्व ढंग से करें। यथा आवश्यक समस्याओं के निस्तारण हेतु समबन्धित अधिकारी कर्मचारी मौके पर जाकर वस्तु स्थिति के अनुसार निराकरण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दास्त नही की जायेगी। जो अधिकारी कर्मचारी इसमे शिथिलता बरतेगे उनके विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने इस अवसर पर आये लोगो से कहा कि वह सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपनी समस्याओ का निस्तारण कराये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच0एन0 सिंह ने इस अवसर पर पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायती पत्रों का निस्तारण किया। मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने समस्याओं के निस्तारण में जिलाधिकारी का सहयोग किया जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के अवसर पर लोनी में धूल उड़ने की समस्या रखे जाने पर उप जिलाधिकारी लोनी को निर्देशित किया कि वो ,खुले में बालू एवं मिट्टी की विक्री करने वालो के विरूद्व कार्यवाही करे। 
आज के समाधान दिवस में कुल .49 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें 02 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में नगर पालिका लोनी की 19 राजस्व विभाग की 17 विधुत की 05 पुलिस विभाग की 03 प्रदूषण विभाग की 02 खाद्य एवं रसद विकलांग कल्याण तथा चिकित्सा विभाग की 01-01 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये ।



*गाजियाबाद।* जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0)/ जिला मजिस्ट्रेट ने सूचित किया है कि जिला योजना समिति निर्वाचन-2018 हेतु नगरीय निकाय की निर्वाचक नामावली, गाजियाबाद को प्रकाशन दिनांक 06 मार्च 18 को करा दिया गया है। जिला योजना समिति निर्वाचन 2018 हेतु नगरीय निकाय की निर्वाचक नामावली का जिला मुख्यालय, नगरीय निकायों के कार्यालय पर अवलोकन किया जा सकता है।


जिलाधिकारी द्वारा नगर निकायों की साफ सुथरा बनाने के निर्देश दिये गये।
*गाजियाबाद।* जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह निकायो को साफ सुथरा प्रकाशमान तथा सुन्दर बनायें सडको गलियों की साफ सफाई मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइट लगवाने की व्यवस्था के साथ ही खुले में शौच मुक्त तथा डोर टू डोर कूडा उठाने की सभी वार्डो में व्यवस्था करे।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्थानीय निकायो के अधिशासी अधिकारियों की बैठक में कृत कार्यो की समीक्षा कर रही थी। जिलाधिकारी ने नगर निकाय व जी0डी0ए0 को नगर क्षेत्र की प्रभावी सफाई व्यवस्था तथा पालिथिन मुक्त बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रत्येक स्थानीय निकाय अपने यहॉ कम से कम एवं वेन्डिग जोन बनाने का प्रस्ताव एक सप्ताह मे भेजे वेन्डिग जोन मेनरोड से हटकर बनायी जाये।
रितु माहेश्वरी ने मोहननगर एवं राजनगर में कम एल0ई0डी0 लाईट   होने की प्राप्त हो रही शिकायतो के सदंर्भ में नगर आयुक्त सी0पी0 सिंह से कहा कि पूरे नगर क्षेत्र के लाइट विन्दुओ का सर्वे करा ले जहॉ पर जरूरत हो वहॉ लाइट लगवा दें। नगर आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि 46 हजार प्रकाश विन्दुओं को अव तक आच्छादित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने पालिथिन के प्रयोग को नियत्रित करने की जरूरत बताते हुये इसके विक्रय एवं निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिये। उन्होने सभी अधिशासी अधिकारियों को शतप्रतिशत बार्डो में डोर टू डोर कूडा उठाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। अधिशासी अधिकारी मुरादनगर ने बताया कि मुरादनगर में 17 वार्ड में डोर टू डोर कूडा उठाने का कार्य चल रहा है। 10 वार्ड ओ0डी0एफ0 हो गये है।
बैठक में जिलाधिकारी ने अमृत मिशन योजना नगरीय निकायों की सम्पत्ति कर व कर एवं करेत्तर देयों की वसूली स्ट्रील लाईट का एल0ई0डी0 में परिवर्तन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आसरा आवास योजना  के वेन्डर जोन के लिए स्थल चयन आदि की समीक्षा करते हुये  सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, संजय वंसल प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय व सभी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।


भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों के समाधान हेतु विशेष अभियान:  ज्ञानेन्द्र सिंह

*गाजियाबाद।* अपर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया है कि जिले में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों के समाधान हेतु श्रवस्ती माडल के क्रियान्वयन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि श्रावस्ती माडल के क्रियान्वयन हेतु विशेष तिथियों का निर्धारण किया गया है। जिसके तहत मोदीनगर तहसील के गांव सैदपुर हुसैन पुर व डीलना में 07 व 08 मार्च का,े ग्राम ग्यास पुर में भी 07 व 08 मार्च को, तहसील लोनी के मण्डोला ग्राम में 08 व 09 मार्च को, ग्राम चिरौडी में 09 मार्च को तथा गाजियाबाद तहसील के भौवापुर में दिनांक 08 मार्च को राजस्व/पुलिस टीम पहुंचकर राजस्व वादों का निस्तारण करेगे। इन टीमों में राजस्व विभाग के तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक तथा पुलिस विभाग के उप निरीक्षक शामिल रहेगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours