यू0पी0 100 में जनपद चित्रकूट प्रथम

दिनांक-25.06.2018 को यू0पी0-100 के संचालित हो रहे वाहनों के रिस्पांस टाइम की उत्तर प्रदेश स्तर पर की गयी समीक्षा से उत्तर प्रदेश के समस्त 75 जिलों में जनपद चित्रकूट का सबसे कम रिस्पांस टाइम 09.01 मिनट आया हैं इस प्रकार जनपद चित्रकूट को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं । निरीक्षक श्री अजय कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-100 नियुक्त किया गया है,उनकी कड़ी मेहनत, अच्छे सुपरविजन एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में लगातार रिस्पांस टाइम में लगातार सुधार हुआ हैं। ज्ञातव्य हैं कि जनपद चित्रकूट में वर्तमान में यू0पी0-100 के 22 पीआरवी वाहन  तथा 20 मोटरसाइकिलों का संचालन थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे हो रहा हैं जो भी जन शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनमें यू0पी0-100 के वाहन बिना किसी विलम्ब के तत्काल मौके पर पहुच रहे हैं । इस प्रकार आम जनता को राहत मिल रही हैं ।

 ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश सिंह कुशवाहा जिला संवाददाता बांदा चित्रकूट उत्तर प्रदेश  हेड
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours