पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह  के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे



 पशु तस्करों के विरूद्ध अभियान के क्रम में आज  उ0नि0 अमित कुमार थाना चकिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 02 व्यक्ति ग्राम मुबारकपुर के पास कुछ गोवंश को पैदल ही कटने हेतु बिहार लेकर जा रहे है, इस सूचना पर विश्वास करते हुए उक्त उ0नि0 द्वारा मय हमराह फोर्स के साथ ग्राम मुबारकपुर के पास पहुंचे कि तभी 02 व्यक्ति पशुओं को लेकर आते हुआ दिखाई दिये। पुलिस टीम को देखकर दोनों व्यक्ति भागने लगे । उक्त उ0नि0 तथा टीम द्वारा हिकमत अमली से एक व्यक्ति को दौड़ा कर पकडा गया तथा एक व्यक्ति भाग गया।पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए उक्त गोवंश के बारे में पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम नन्दू यादव निवासी जंगल चूडिया थाना चकिया बताया तथा बताया कि उक्त गोवंश को वध हेतु बिहार लेकर जा रहा था। इस पर उक्त उ0नि0 द्वारा 22 राशि गोवंश जिसमें 10 राशि गाय,06 राशि बछड़े तथा 02 राशि बैल थे को मुक्त कराया गया तथा पशु तस्करों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 133/18 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ।
अभियुक्तों का विवरण÷
1- नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगल चूडिया थाना चकिया जनपद चन्दौली।
2- मोहर यादव पुत्र स्व0 केशर यादव निवासी अमाव थाना चैनपुर भभुआ जिला कैमूर बिहार। ( फरार)
बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 अमित कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली ।
2. का0 जिलाजीत सरोज थाना चकिया जनपद चन्दौली
3. का0 संजय कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली  ।रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours