चन्दौली :दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के B1 कोच और S7 कोच के यात्रियों ने एसी खराब होने पर और बिजली सही नहीं होने पर पंखों के नहीं चलने पर यात्रियों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन
खबर चंदौली जनपद के मुगलसराय रेलवे स्टेशन से है जहां बीती रात नई दिल्ली से गुवहाटी जा रही 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के मुग़लसराय स्टेशन पर पहुँचते ही एसी कोच B1 में और S7 कोच में सफर कर रहे यात्रियों ने अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया | यात्रियों को हंगामा करता देख आरपीएफ और जीआरपी कर्मी मौके पर पहुँच कर यात्रियों को समझाने लगे | लेकिन गर्मी से बिलबिलाए यात्री इतने आक्रोशित थे की उन्होंने किसी की एक न सुनी | यही नहीं उन्होंने चैन खींचकर ट्रेन को लगभग एक घण्टे से अधिक समय तक रोक दिया हालांकि बाद में बिना एसी और पंखों को ठीक करवाये हुए ही ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया
दरअसल नई दिल्ली से गुवहाटी एक्सप्रेस में एसी पिछले कई घंटो से खराब था गर्मी से परेशान यात्रियों ने ट्रेन को मुगलसराय स्टेशन पर रोक कर हंगामा करने लगे एसी न होते देख यात्री एसी कोच से उतरकर प्लेटफार्म पर आ गए और बार बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने लगे | यात्रियों का आरोप है कि हम अपनी और अपने परिवार की सुविधा के लिए एसी में महीनों पहले रिजर्वेशन कराते हैं | ताकि लंबी सफर के दौरान हमें दिक्कतों का सामना न करना पड़े | लेकिन रेलवे की लापरवाही से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करते हुए यात्रा करनी पड़ती है | ऐसी खराब होने से बोगियों मे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यही नहीं कई बच्चों की तबियत भी ट्रेन में खराब हो गई लगातार शिकायत की लेकिन उसका रेलवे के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा | परेशान होकर यात्रियों को हंगामा करना पड़ा
बाईट- यात्री 1,2,3
आपकी सेवा मुस्कान के साथ का दावा करने वाली रेलवे की स्थिति क्या है आप खुद भी देख रहे है बहरहाल तमाम मुश्किलों और विरोध के बाद बिना एसी ठीक किये हुए ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है बड़ी बात ये है की मुग़लसराय मंडल रेल कार्यालय होने और पर्याप्त मेंन्टनेंस कर्मचारी होने के बाद भी यात्रियों की कोई सुनवाई नहीं हुई | रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741

Post A Comment:
0 comments so far,add yours