शिकायत निस्तारण में सिंगरौली पुलिस को प्रदेश में मिला पहला स्थान पुलिस टीम कि मशक्कत एवं सक्रियता आया सुखद परिणाम
 

सीएम हेल्पलाइन में की जाने वाली शिकायतों के निस्तारण में इस मर्तबा सिंगरौली पुलिस को पहला स्थान मिला है ,
डायल १०८ में दर्ज ३०५ शिकायतों में कुल वेटेज स्कोर ८५,७८ रहा वहीं दूसरा स्थान सेना जिले को मिला है इस मामले में गुना जिला सबसे निचले पायदान पर है।


प्रदेश भर में संचालित सीएम हेल्पलाइन में की जाने वाली शिकायतों पर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह एवं डीजीपी भोपाल के निर्देश पर जारी कार्रवाई के तहत सिंगरौली पुलिस कि सक्रियता से यह स्थान मिला है, प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए एक दूसरे को बधाइयां दी है।

 तत्संबंध में एसपी विनीत जैन ने बताया कि जिले के समस्त पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों कि मेहनत मशक्कत से यह स्थान मिला है जो पुलिस टीम की सक्रियता का प्रणाम प्रमाण है।

 उल्लेखनीय है कि बीते दो-तीन माह से पुलिस कप्तान विनीत जैन एसडीओपी सीएसपी एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को लगातार निर्देशों को ले कर सख्त हिदायत देते रहे,
 जिससे पुलिस टीम की लगातार सक्रियता से सिंगरौली को प्रदेश में पहला स्थान मिला है ।

*एसपी ने जताया आभार*
निश्चित तौर पर समस्त पुलिस ऑफिसर एडिशनल एसपी, सीएसपी, एसडीओपी समस्त थाना प्रभारी सहित आरक्षक प्रधान आरक्षकों की सक्रियता से सफलता मिली है

                           विनीत जैन
                        एसपी सिंगरौली
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours