मंगलवार, जुलाई ०३, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०५:४५ सूर्यास्त: १९:१६ हिन्दु सूर्योदय: ०५:४९  हिन्दु सूर्यास्त: १९:१२
चन्द्रोदय: २२:५५ चन्द्रास्त: ०९:५४ सूर्य राशि: मिथुन चन्द्र राशि: कुम्भ सूर्य नक्षत्र: आर्द्रा द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: वर्षा वैदिक अयन: उत्तरायण वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: ज्येष्ठ - अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् आषाढ़ - पूर्णिमांत गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: कृष्ण पक्ष तिथि: पञ्चमी - २२:२७ तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: शतभिषा - २७:१४+ तक योग: प्रीति - ०६:४१ तक प्रथम करण: कौलव - ०९:२७ तक द्वितीय करण: तैतिल - २२:२७ तक अशुभ समय दूमुहूर्त: ०८:२९ - ०९:२३ वर्ज्य: ०८:३५ - १०:२२ २३:२७ - २४:१०+ राहुकाल: १५:५२ - १७:३२ गुलिक काल: १२:३१ - १४:११ यमगण्ड: ०९:१० - १०:५० शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:०४ - १२:५७ अमृत काल: १९:१५ - २१:०१

ज्योतिष परामर्श के लिए सम्पर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री  से 9473655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निःशुल्क

मेष-आज अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आनंदपूर्वक। दिन बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च हो सकता है और लाभ भी होगा। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ- आज पद लाभ के संयोग बन सकते। व्यापार में प्रगति से योग बने हुए हैं। नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वालों के लिए अनुकूल दिन है।  सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिल सकते। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन- आज  महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय  स्थगित रखे आपके कार्य में आज विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह रहेगा। नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी हो सकता है।

कर्क- आज पैसों की तंगी हो सकती है। बाहर के खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें।

सिंह - आज  साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के बीच मामूली कारणों से मनमुटाव हो सकता है। सांसारिक विषयों के बारे में सोचकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।  विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात हो सकती।

कन्या- आज  प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा।

तुला- आज किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। रचनात्मक क्षमताओं का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक - आज  परिजनों के साथ अनबन होने की सम्भावना है। शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है।

धनु- आज  छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

मकर- आज  स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरुरत समझे।

कुंभ-आज  आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन कहा जा सकता है।शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा।

मीन- आज  मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद ना हो इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखे  एकाग्रता कम और बेचैनी  ज्यादा अनुभव कर सकते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours