मोहित मिश्रा बांगरमऊ / उन्नाव

तहसील क्षेत्र के ग्राम बरुआघाट या कटरी क्षेत्र के अति पिछड़े दक्षिणी हिस्से में विद्युत पावर हाउस स्थापित कराए जाने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक अहमद ने प्रधानमंत्री को आज पत्र भेजा है।


      ज्ञात हो कि पवित्र गंगा व कल्याणी नदी के बीच बसा कटरी क्षेत्र का दक्षिणी हिस्सा अति पिछड़ा क्षेत्र है जहां बिजली- पानी की बड़ी समस्या है। पिछले दिनों क्षेत्र के विकास के लिए  अग्रणी भूमिका निभाने के लिए उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा यश भारती सम्मान से सम्मानित प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया था, जिसमें कटरी के लोगों द्वारा बिजली की प्रमुख समस्या से श्री अहमद को अवगत कराया था। अति पिछड़े क्षेत्र कटरी के लोगों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक अहमद ने आज तहसील क्षेत्र के ग्राम बरुआघाट या कटरी क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में विद्युत पावर हाउस स्थापित कराए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की है। श्री अहमद ने पत्र में कहा है कि कटरी क्षेत्र के अति पिछड़े लोगों को बिजली की सुविधा उपलब्ध हो जाने से उनकी जिंदगी भी खुशहाल हो जाएगी। उन्होंने विद्युत पावर हाउस की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री से उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया है।
       पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, प्रमुख सचिव ऊर्जा उत्तर प्रदेश, प्रबंध निदेशक यूपी पावर कारपोरेशन उत्तर प्रदेश के साथ-साथ ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित की है।।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours