चन्दौली :उनके पास से कंट्री मेड पिस्टल और बलेनो गाड़ी के साथ ही साथ 42 किलो गांजा बरामद                                                                  



 चन्दौली से है यहां मुगलसराय पुलिस और स्वाट टीम ने हल्की मुड़भेड़ के बाद बाबर गैंग के दो शातिर इनामी अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से कंट्री मेड पिस्टल कारतूस और बलेनो गाड़ी के अलावा 42 किलो गांजा भी बरामद किया है। दरअसल अंकुर पटेल और सत्यजीत पटेल पड़ाव क्षेत्र के एक कबाड़ व्यवसायी श्रवण गुप्ता से लगातार नेट कॉलिंग और वॉटसअप कॉलिंग के जरिये रंगदारी की मांग कर रहा था। जिसकी सूचना व्यापारी ने मुगलसराय थाने में दी।जिसके बाद स्वाट टीम और पुलिस पुलिस ने रेकी कर हल्की मुठभेड़ के जयपुरिया स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान उनके पास 42 किलो गांजा भी बरामद किया। पूछताछ में बताया कि वे सभी बाबर गैंग के सदस्य है जिसका संचालन अजय यादव कर रहे है जो कि देवरिया के जेल में बंद है और गैंग के खर्चे के लिए हम उनके कहने पर लोगों से रंगदारी मांगते है और गांजे की तस्करी कर गैंग का खर्च चलाते है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चन्दौली वाराणसी में दर्जनों मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। और बाबर गैंग की कमर तोड़ने की बात कह रहे है।

बाइट - संतोष सिंह (एसपी चन्दौली)                              रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours