आज दिनांक-16.07.2018 को चित्रकूट पुलिस लाइन में






पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री मनोज कुमार झा द्वारा इलाहाबाद जोन की 22वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस अलार्म एफिसियेन्सी रेस, राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया । यह प्रतियोगिता दिनांक 16.07.2018 से 19.07.2018 तक आयोजित की जायेगी । इस प्रतियोगिता में जनपद इलाहाबाद, कौशाम्बी,फतेहपुर,बांदा और जनपद चित्रकूट की टीमों ने हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री बलवन्त चौधरी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री इश्तयाक अहमद, क्षेत्राधिकारी मऊ श्री रजनीश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री शिवबचन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार दुबे, यातायात प्रभारी श्री योगेश कुमार एवं पुलिस लाइन में उपस्थित अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।


 उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से दिनेश सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours