पति से न बढ़कर प्रेमी से ऐसी परवान चढ़ी की वह पत्नी खुद सात फेरो के साक्षी सुहाग के जान की दुश्मन बन बैठी


मोहब्बत इंसान को कब हैवान बना दे इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता, ऐसा ही कुछ चित्रकूट की नगरी में एक पत्नी की मोहब्बत पति से न बढ़कर प्रेमी से ऐसी परवान चढ़ी की वह पत्नी खुद सात फेरो के साक्षी सुहाग के जान की दुश्मन बन बैठी. गुज़री ७ जुलाई को पहाड़ी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव में कमरे में दफन मिली लाश के मामले में आज थाना पुलिस ने हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ शहर कर्वी मुख्यालय से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस पूछतांछ में हत्यारी पत्नी ने गुनाह का इक़बाल किया.
        गुज़री ७ जुलाई को चित्रकूट के पहाड़ी थानांतर्गत लोहदा गांव में ज़मीन में दफन मिली लाश मामले में आज हत्यारी पत्नी प्रेमी संग शहर मुख्यालय में गिरफ्तार हो गई है, गिरफ्तारी के बाद पत्नी ने जुर्म का इक़बाल करते हुए बताया कि उसका पति शिवलोचन उसके प्रेमी से मिलने बात करने में दुश्वारियां पैदा करता था जिससे तंग आकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति शिवलोचन को डंडे से पीट पीटकर मार डाला और लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसी कमरे में दफन कर भाग गए थे. मामला ६ माह तक गुज़र जाने के बाद तूल पकड़ा और शिवलोचन का नरकंकाल उसी घर में दफन पाया गया था. सरगर्मी से मामले कि जांच में जुटी थाना पुलिस ने आज शहर मुख्यालय से कलयुगी पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री मनोज कुमार झा के कुशल निर्देशन में अरुण कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी तथा उनकी टीम ने ग्राम लोहदा में दिनाँक 07.07.2018 को घर के अन्दर  बरामद हुये शिवलोचन विश्वकर्मा पुत्र स्व0 चुन्नू विश्वकर्मा के शव की घटना का खुलासा करते हुये घटना  की सम्बन्धित अभियुक्ता  माया देवी को व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 07.07.2018 को फूलचन्द्र विश्वकर्मा पुत्र स्व0 चुन्नू विश्वकर्मा निवासी लोहदा द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी कि उसके भाई के घर में उसके भाई को मारकर दफना दिया है । इस सूचना पर मजिस्ट्रेटी देख रेख में तथा क्षेत्रधिकारी राजापुर श्री शिवबचन सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी ने शव को निकलवाया गया । घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया ।वादी फूलचन्द्र की तहरीर पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 108/18 धारा 302/201 भादवि0 बनाम श्रीमती माया देवी पत्नी शिवलोचन विश्वकर्मा व टुल्लू लोध उर्फ रज्जन पुत्र लुसुरुवा निवासीगण लोहदा थाना पहाड़ी  पजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी को घटना का जल्द से जल्द अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक प्रयासरत थी, जिसमें आज अभियुक्त माया देवी तथा अभियुक्त टुल्लू लोध को कर्वी  से गिरफ्तार किया गया जो कि बांदा जाने के फिराक में थे । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि टुल्लू लोध की मृतक शिवलोचन से दोस्ती थी जिससे टुल्लू का मृतक के घर आना जाना रहता था । टुल्लू के घर आने जाने तथा साथ में खाने पीने से टुल्लू के मृतक की पत्नी श्रीमती माया देवी से अवैध सम्बन्ध हो गये । माह नवम्वर 2017 में मृतक शिवलोचन के हाथ  माया देवी और टुल्लू लोध की फोटो लग गयी जिसे देख शिवलोचन गुस्सा गया और अपनी पत्नी माया देवी  को लाठी से मारा पीटा और सो गया । माया देवी ने उसी रात्री में टुल्लू लोध को बुलाकर लाठी से मार-मार  कर शिवलोचन की हत्या कर दी और फावडे से घर में गड्ढ़ा खोदकर शव को रस्सी से बांधकर खींचकर गड्ढ़े में दबा दिया । माया देवी में आलाकत्ल डंडा चूल्हे में जला दिया और गड्ढ़ा खोदने वाला फावड़ा घर में छिपा दिया । माया देवी ने मिट्टी लीपकर गड्ढ़े वाले स्थान के बिलकुल चिकना कर दिया । घटना के बाद माया देवी गांव वालों को शिवलोचन के बारे में कहती थी कि वह रगौली में काम करता है और वहीं रहता है ।  घटना के बाद टुल्लू लोध मुम्बई पैसा कमाने चला गया और  20 25 दिन बाद राशन खत्म होने के बाद माया देवी घर की चाबी अपनी सास/मृतक की माँ को   देकर अपने पिता के साथ अपने मायके बिलासपुर (छत्तीसगढ़) चली गयी । माह जून 2018 में माया देवी अपने मायके से टुल्लू लोध के पास मुम्बई चली गयी और उसी के साथ रहने लगी ।  06 जुलाई 2018 को मृतक शिवलोचन की माँ को घर के अन्दर कुछ मिट्टी नीचे धसने से कुछ नीचे दबे होने का शक हुआ तो उसने अपने बेटे फूलचन्द्र को बताया जब उसने मिट्टी को हटा कर देखा तो उसके नीचे उसके भाई शिवलोचन का शव पाया जिसकी सूचना उसने थाना पुलिस को दी ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.श्री अरुण कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी 2. आरक्षी मुकद्दर सिंह 3. आरक्षी वीरेन्द्र कुमार
4. आरक्षी राम अजोर सरोज 5. महिला आरक्षी रुचि सिंह
 उत्तर प्रदेश के चित्रकूट दिनेश  सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours