सादे कपड़ों में घूमते पुलिसकर्मी ऐसे मनचलों की फोटो लेंगे जो छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल दिखाई देंगे।
उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अब ऐंटी रोमियो स्क्वॉड से जुड़े पुलिसकर्मियों को कैमरे से लैस किया जाएगा ताकि मनचलों को उनकी हरकत के सबूत के साथ पकड़ा जाए। सादे कपड़ों में घूमते पुलिसकर्मी ऐसे मनचलों की फोटो लेंगे जो छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल दिखाई देंगे। पहली गलती पर उन्हें आइंदा ऐसा न करने के लिए समझाया जाएगा, लेकिन उनके फोटो को सुरक्षित रख लिया जाएगा और भविष्य में दोबारा गलती करने पर उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
राज्य के पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी किये हैं। ऐंटी रोमियो स्क्वॉड में तैनात पुलिसकर्मियों की डयूटी भी समय-समय पर बदलने की भी ताकीद की गई है ताकि मनचले उन्हें पहचान न सकें। यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल, पार्क, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए, जिनके शरीर पर कैमरे लगे हों, जो जरूरत पड़ने पर छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों में शामिल शोहदों की फोटो ले सकें।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours