रिपोर्टर मोहित मिश्रा उन्नाव

बिजली की खराबी लगातार होने से उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनी हुई  है। कई बार की गई शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग खराबी दुरुस्त करने में नाकाम रहा। कहीं खम्भों के न होने से आपूर्ति बाधित हो रही है, तो कही लाइनें टूटी पड़ी होने के कारण सप्लाई ठप है। तमाम शिकायतकर्ताओं ने बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर बिजली अफसरों से शिकायत की थी। तमाम शिकायतें फाइलों में दम तोड़ रही हैं। जिन समस्याओं का फौरन समाधान होना चाहिए विभाग काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे दुरुस्त कराने में फेल है। उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली आए या न आए लेकिन बिजली का बिल उतना ही आता है। जनसमस्याओं को विभाग की ओर से नजरआंदाज किए जाने से दिक्कतें जस की तस बनी हुई है। कामचलाऊ नीति के तहत विभाग दिक्कतें का उपचार तो करता मगर समाधान नहीं करता। जो आए दिन फाल्ट व ब्रेक डाउन का कारण बनता है।

उन्नाव रिपोर्टर मोहित मिश्रा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours