फतेहपुर चौरासी उन्नाव




आज 2 जुलाई को ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत परिषदीय विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय सुबह सात बजे अपने नियत समय पर खुलें शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे सत्र का प्रथम दिन होने के बाद भी विद्यालयों में काफी मात्रा में बच्चे उपस्थित रहे जिसमें कुछ ऐसे भी विद्यालय रहे जिनमें शिक्षकों ने बच्चों को केले भी बांटे और स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने के उपदेश दिए और नई ऊर्जा प्राप्त करने की बात कही।
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के पीथनहार प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक अंकित व सहायक लक्ष्मी ने बच्चों को केले बाटकर प्रोत्साहित किया और बताया की नया सत्र शुरु हो चुका है आप सभी नई ऊर्जा के साथ प्रतिदिन विद्यालय पहुंचे
वहीं प्राथमिक विद्यालय बरुआ घाट में बच्चों के साथ उपस्थित प्रधान शिक्षक मदन गोपाल सहायक शिक्षक रघुनंदन सिंह शिक्षामित्र नीतू सिंह व बीना देवी सभी ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत नई ऊर्जा के साथ बच्चों के शिक्षण कार्य में लगे।
दोस्तपुर शिवली प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका आशा सिंह व प्रधान शिक्षक जगदीश ने अपने बच्चों को उपदेश दिये कि आप सभी नियमित विद्यालय पहुंचकर अपना कार्य समय से पूरा करें जिससे आगे चलकर आपका भविष्य सुंदर और मजबूत होगा
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय कठिघरा के शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचकर समय से बच्चों को मार्गदर्शन करते हुए बताया आप सभी आगे बढ़ेंगे तो शिक्षकों का भी नाम रोशन होगा
शेरपुर अछिरछा  प्राथमिक व उच्च विद्यालय में प्रधान शिक्षक मो इदरीस व अशोक सिंह ने विद्यालय के बच्चों को अपने शिक्षण कार्य में मन लगाकर कार्य करने को कहा इसी तरह से क्षेत्र के समस्त शिक्षण संस्थानों में आज नए सत्र का शिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours