बाँदा ब्यूरो
ब्रजेश अवस्थी संजय की रिपोर्ट



चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक लेते डीआईजी :- मनोज तिवारी

बांदा,चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी ने गुरुवार को मंडल स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। इसमें
तल्ख लहजे में पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कहा कि जो भी गैंग सक्रिय हो उसे सूचीबद्ध कर रणनीति बनाते
हुए गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।
अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी ने जोनल पुलिस महानिरीक्षक स्तर से मिले दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि
सभी उनका शत प्रतिशत अनुपालन कराया जाए।अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के लिए पूर्व विवादों का चिन्हीकरण
कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।माह जून और पूर्व में हुई आपराधिक घटनाओं पर निरोधात्मक कार्रवाई के लिए डीआईजी ने मातहतों के पेंच
कसे। वांछित अपराधियों, कुख्यात एवं पेशेवर अपराधियों, पुरस्कार घोषित कर
और सक्रिय सूचीबद्ध गैंगों के विरुद्ध कार्यवाही व समाज के निर्मल वर्ग का उत्पीड़न  करने वालों के खिलाफ कार्यवाही केनिर्देशित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours