बाँदा / तिंदवारी 80 साल के बृद्ध ने लगाया बहू पर मारपीट व घर में बंद रखने का आरोप।
थाने पर सुनवाई न होने पर बृद्धा ने एस पी से लगाई कार्यवाही की गुहार, पुलिसाधिक्षिका के आदेश पर थाने में बहू के खिलाफ मामला दर्ज।
मामला थाना क्षेत्र के छापर गांव का है, यहां के अस्सी वर्षीय जगदेव पुत्र दर्शन प्रजापति ने एसपी को दिये गए प्रार्थना पत्र में अपनी बहू उर्मिला पत्नी रामसजीवन पर आरोप लगाया है कि वह सात जुलाई को गांव के कोटे में अनाज लेने जा रहा था , रास्ते में वह किसी व्यक्ति से बातचीत करने लगा तभी उसकी बहू उर्मिला आयी और मारते हुए घर ले गयी जहाँ एक कमरे में बन्द कर मारापीटा तथा रात भर इसी कमरे में भूखा प्यासा डाल रखा, सुबह किसी तरह बाहर निकला और थाना गया यहां पुलिस ने ससुर बहू के आपसी घरेलू विवाद समझ कर बृद्ध को वापस कर दिया। लेकिन वृद्ध जगदेव ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई । एसपी शालिनी के आदेश पर तिंदवारी पुलिस ने बहू के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर उर्मिला पत्नी रामसजीवन पर धारा 342 व 323 पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्टर ब्रजेश अवस्थी संजय बाँदा से

Post A Comment:
0 comments so far,add yours