ब्यूरोचीफ कुलदीप मिश्रा की रिपोर्ट
महोबा, 29 सितम्बर 2018----28 सितम्बर की देर शाम जिलाधिकारी सहदेव ने अधिकारियों एवं स्वच्छता एम्बेसडरों की संयुक्त टीम के साथ ग्राम पंचायत ऐचाना एवं रिवाई में "स्वच्छता ही सेवा " अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल आयोजित कर शौचालय निर्माण की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने पाया कि ग्राम पंचायत ऐचाना के 188 लाभार्थियों को शौचालय का पैसा उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने के वाबजूद भी अब तक सिर्फ 75 शौचालय ही पूर्ण हो पाए तथा 72 में अभी कार्य भी शुरू नहीं किया गया।इसी प्रकार ग्राम रिवाई में कुल 664 लाभार्थियों को पैसा देने के बाद भी अभी तक 112 लोगों ने कार्य शुरू नहीं किया है। रिवाई ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव की लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 30 सितम्बर तक शौचालय निर्माण पूर्ण न होने पर जिम्मेदार प्रधानों पर 95 जी के तहत कार्रवाही की जाएगी।साथ ही पंचायत सचिवों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।जनपद को हर हाल में 30 सितम्बर 2018 तक ओडीएफ घोषित किया जाना है। उन्होंने शौचालय लाभार्थियों को शख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि 02दिन के अंदर शौचालय न बनवाया तो राशन, पेंशन पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के लाभ से बंचित कर दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि इन लाभार्थियों को ब्लैकलिस्ट करते हुए भविष्य में किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी पात्र शौचालय लाभार्थियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि 02दिन के अंदर शौचालय निर्माण पूर्ण करा लें, अन्यथा उनकी एफआईआर कराकर पेनाल्टी सहित पैसा बसूलने की कार्रवाही अमल में लायी जाएगी।उन्होंने कोटेदार को निर्देशित किया कि जब तक शौचालय निर्माण पूर्ण न हो तब तक राशन न दिया जाए।इस अवसर पर रिवाई ग्राम की छात्रा पूनम पुत्री बाबू लाल द्वारा शौचालय का पैसा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि 02 दिन के अंदर सम्बन्धित के खाते में प्रोत्साहन राशि का अंतरण कर दिया जाए।
ग्राम चौपाल में सीडीओ हीरा सिंह,डीपीआरओ डॉ0 अवधेश सिंह,सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव, एसएच्ओ चरखारी रीता सिंह सहित स्वच्छता एम्बेसडर पूर्व प्राचार्य शिवकुमार गोस्वामी,समाजसेविका नेहा चंसौरिया, शिक्षक जगदीश पाठक,प्रगतिशील किसान जगभान सिंह सेंगर ,आदि प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
*क्राइम18न्यूज़ से ब्यूरो प्रमुख कुलदीप मिश्रा*

Post A Comment:
0 comments so far,add yours