बांगरमऊ उन्नाव
*उन्नाव ब्यूरो मोहित मिश्रा की रिपोर्ट*
नगर में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन को उच्चीकृत कर रोडवेज बस डिपो बनवाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई है।
मालूम हो कि उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा यश भारती सम्मान से सम्मानित प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद ने वर्ष 2011 में कस्बे में रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना हेतु एक जनहित याचिका दायर की थी। जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी उन्नाव ने रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को दिनांक 18 जनवरी 2014 को करीब साढ़े 5 बीघा भूमि निशुल्क प्रदान की थी। उसके बाद विभाग द्वारा कस्बे के पश्चिमी छोर पर रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराकर रोडवेज बस स्टेशन परिवहन निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री को आज भेजे गए पत्र में फारूक अहमद ने कहा है कि बांगरमऊ जनपद उन्नाव का सबसे बड़ा औद्योगिक कस्बा होने के बावजूद यहां से प्रदेश एवं देश के विभिन्न शहरों में जाने के लिए रेल उपलब्ध नहीं है। बालामऊ वाया बांगरमऊ कानपुर रेलवे लाइन पर केवल दो पैसेंजर ट्रेने सुबह शाम ही चलती है जो बालामऊ से चलकर कानपुर तक जाती हैं। बांगरमऊ से प्रदेश या देश के विभिन्न शहरों में जाने के लिए कोई अन्य रेल व्यवस्था नहीं है इसलिए बांगरमऊ व उसके आसपास के क्षेत्र की लगभग 5 लाख आबादी प्रदेश और देश के विभिन्न शहरों में बसों से ही यात्रा करने को मजबूर है। यहां की आबादी व उद्योग धंधों को देखते हुए कस्बा बांगरमऊ में रोडवेज बस स्टेशन में बस डिपो कायम किया जाना चाहिए रोडवेज बस स्टेशन के लिए साढ़े 5 बीघा भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।
रोडवेज बस स्टेशन को उच्चीकृत कर रोडवेज डिपो स्थापित हो जाने पर बांगरमऊ व उसके आसपास की लगभग 5 लाख आम जनता लाभान्वित होगी और कस्बे में संचालित उद्योग धंधे और अधिक विकसित होंगे। फारूक अहमद ने पत्र की प्रतिलिपि "मंत्री" परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, "प्रमुख सचिव" परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, "प्रबंध निदेशक" व "क्षेत्रीय प्रबंधक" उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित की है।।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours