रिपोर्टर संदीप कुमार

*जनपद फतेहपुर*
फतेहपुर जनपद के भारतपुर गाँव के  विजय कुमार निषाद पुत्र स्व0 महावीर निषाद काफी दिनों से बाहर रहकर नौकरी करता था। अभी कुछ ही दिन पहले वह छुट्टी में गाँव आया था।
ग्रामीणों की माने तो वह नशे का लती था। सुबह घर से निकल जाने के बाद जब दोपहर घर लौटा तो वह नशे में था घर आने के उपरांत झगड़ा करने लगा। कुछ देर के बाद मामला शांत हो गया इसके बाद वह एक कमरे में जाकर फाँसी लगा लिया। पर घर के सभी लोग घर के बाहर होने से किसी ने किसी भी तरह का शोर शराबा नहीं सुना। पर जब काफी देर वह घर से नहीं निकला तो घरवालो को शंका के आधार पर दरवाजा खोलाना चाहा पर दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा तोडा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours