*ब्रेकिंग न्यूज*
*लिकेश खुँटे रिपोर्टर*

*मोनेट इस्पात कैम्पस में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से किया गिरफ्तार*

*रायगढ़* 04 अक्टूबर। मोनेट इस्पात कैम्पस से LED टीव्ही चोरी करने वाले को आरोपी को भूपदेवपुर पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम रिंकु कुमार उम्र 21 वर्ष रक्शापाली बाजार चौक है। आरोपी को पूर्व में थाना भूपदेवपुर में धारा 379,511,34 IPC, 76,77,78,79/16 धारा 457,380 IPC में चालान किया गया है। वहीं आरोपी के विरूद्ध JMFC खरसिया के न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था, तब से आरोपी रिंकु कुमार सतनामी लुक-छिप रहा था ।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  थाना भूपदेवपुर अन्तर्गत स्थापित मोनेट इस्पात कैम्पस अंदर VIP गेस्ट हाउस कमरा नम्बर 8 से दिनांक 26.08.18 के दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा एक LG 32इंच LED टी0व्ही0 एवं रिमोट चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट कम्पनी के सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विभाग) एस.के.ठाकूर द्वारा दिनांक 02.10.18 को दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 191/18 धारा 457,380 भादंवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दरम्यान जानकारी मिली कि थाना का स्थायी वारंटी रिंकु कुमार सतनामी निवासी रक्शापाली TV चोरी कर फरार है । आरोपी की पतासाजी के लिये थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा  अपने मुखबिरों सक्रिय  किया गया, इसी बीच आरोपी के कोरबा में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसे थाने के सउनि चंदन नेताम, प्र.आर. सुमन चौहान एवं आरक्षक मिनकेतन पटेल कोरबा जाकर पकड़े, आरोपी के मेमोरेण्डम में चोरी का LED TV एवं रिमोट बरामद किया जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । आरोपी रिंकु कुमार सतनामी पिता पुनीराम सतनामी उम्र 21 वर्ष रक्शापाली बाजार चौक को पूर्व में थाना भूपदेवपुर के अप.क्र. 160/12 धारा 379,511,34 IPC, 76,77,78,79/16 धारा 457,380 IPC में चालान किया गया है । आरोपी के विरूद्ध JMFC खरसिया के न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था, तब से आरोपी रिंकु कुमार सतनामी लुक-छिप रहा था ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours