ब्रेकिंग न्यूज लिकेश खुँटे रिपोर्टर सारंगढ

*सटोरियों पर गिरी रायगढ़ क्राईम ब्रांच पुलिस की गाज3 लाख 21 हज़ार की सट्टापट्टी सहित 80 हज़ार 800 सौ नकदी की बरामदगी*
*रायगढ़* *17  अक्टूबर*
 क्राइम ब्रांच की टीम ने सटोरियों पर गाज गिराते 10 सटोरी  के पास से 80 हजार 800 रुपये सहित तीन लाख 31 हजार 200 की सट्टा पट्टी भी जप्त की है।। शहर के अलग अलग इलाको में  सट्टे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने निर्देश दिए थे ।
आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजऱ पूरे छत्तीसगढ़ में आचार संहिता की धारा लागू हो गई है जिसके बाद से ही जिला प्रशासन व जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार शराब की अवैध तस्करी करने वालों पर व सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही हैं । इसी कड़ी में आज रायगढ़ क्राईम ब्रांच प्रभारी एस.एन.सिंह के नेतृत्व पर पुलिस टीम ने सटोरियों को अपने निशाने पर लिया ।
क्राईम ब्रांच द्वारा की गई इस कार्यवाही में पकड़े गये 10 सटोरियों के पास से 3 लाख 21 हज़ार 200 की सट्टापट्टी सहित 80800 रुपये नकदी की बरामदगी की गयी है ।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी पकड़े गये सटोरिये के तार शहर के कुख्यात सट्टा खाईवाल कंगालू व शानू से जुड़े हुये हैं जो कि लम्बे अर्से से सट्टे के कारोबार में लिप्त हैं ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours