ब्रेकिंग न्यूजनलिकेश खुँटे रिपोर्टर सारंगढ

कोरबा पुलिस ने अंतरराज्यी मोबाइल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 34 नग मोबाइल सहित दो एटीएम कार्ड जप्त नाबालिक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
*कोरबा* 17 अक्टूबर
जिले में लंबे समय से हो रहे मोबाइल चोरी के अंतरराज्यी गिरोह का कोरबा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। झारखंड के मोबाइल चोर गिरोह जिले व पड़ोसी जिले सहित राजधानी मे भी सक्रिय थे। झारखंड से आए मोबाइल चोरी के पांच सदस्य टीम ने चांपा के एक होटल में रूम किराया लेकर अड्डा जमाया हुआ था। जहां से आस पास व दूरदराज अकलतरा जांजगीर बिलासपुर दुर्ग रायपुर उरगा कोरबा के हॉट बाजार व भीड़भाड़ स्थान मे बडे ही  शातिराना  ढंग से मोबाइल चोरी  करते थे। गिरोह का मुख्य सरगना झारखंड में बैठा हुआ है। जहां से मोबाइल चोरी करने का कार्य मोबाइल के माध्यम से करवाता है। और बकायदा 10 से 20 हजार रुपए वेतन भी देता है पकड़े गए आरोपी में बंकीन कुमार मंडल पिता सुदाम मंडल 22 वर्ष बाजार पारा महाराजपुर जिला साहेबगंज प्रेम कुमार रिखयासन पिता स्वर्गीय सत्यनारायण उम्र 20 वर्ष नया टोला महाराजपुर अमित कुमार करमाकर पिता प्रेम करमाकर 18 वर्ष सभी जिला झारखंड के हैं। इन सभी आरोपियों के द्वारा 10 वर्षीय नाबालिक बच्चे के आड़ में भीड़ बाजार हॉट में प्लास्टिक बैग व थैले को ओझल कर मोबाइल व  पर्स चोरी करवाया जाता था। और चोरी के मोबाइल को ट्रेन के माध्यम से कोलकाता होते हुए झारखंड जाकर खपाया जाता था। इस दौरान 15 अक्टूबर के रात्रि को कोरबा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भारी मात्रा में मोबाइल रखे हुए कुछ लोग अंबिकापुर के रास्ते से झारखं भागने के फिराक में हैं। इस पर एसपी मयंक श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ई व नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी ने टीम गठित किया। पूरे टीम ने जाल बिछा दिया और आरोपियों को धर दबोचा  उनके पास से 34 नग मोबाइल व दो एटीएम कार्ड जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने कोरबा पुलिस को बकायदा चोरी करने का डेमो भी दिखाया नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी ने बताया कि मुख्य सरगना को पकड़ने कोरबा पुलिस पूरे प्रयास में लगी हुई है अंतर राज्य चोर गिरोह को पकड़ने में सीएसईबी चौकी प्रभारी एसआई नवीन बोरकर एसआई कृष्णा ध्रुव एएसआई परमेश्वर राठौर एएसआई साहू सुशील यादव जयप्रकाश व रितेश शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours