रामलीला मैदान तिन्दवारी बाँदा
बाँदा //तिन्दवारी
नवदुर्गा महोत्सव के उपलक्ष में होने वाले पारंपरिक 13 दिवसीय श्री रामलीला का शुभारंभ दिनांक 8 अक्टूबर को गणेश पूजन नारद मोह से किया जाएगा। जबकि 20 अक्टूबर को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के राज्याभिषेक के साथ श्री राम लीला का समापन होगा श्री रामलीला कमेटी के प्रबंधक आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर ,  9 अक्टूबर को राम जन्म, 10 अक्टूबर को नगर दर्शन फुलवारी, 11  अक्टूबर को धनुष यज्ञ ,  12 अक्टूबर को राम बारात राम कलेवा ,13 अक्टूबर को दशरथ कैकई संवाद व राम बनवास, 14 अक्टूबर को केवट संवाद ,15 अक्टूबर को भरत मिलाप सूर्पनखा नकटी खर दूषण , 16 अक्टूबर को सीता हरण बाली वध लंका दहन, 17 अक्टूबर को रामेश्वर स्थापना अंगद रावण संवाद ,18 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध मेघनाथ वध, 19 अक्टूबर को अहिरावण वध रावण वध की लीला का मंचन होगा , श्री राम लीला मंचन हेतु उत्तर भारत के सुप्रसिद्घ अभिनेताओं का चयन किया गया है

इसमें   राम, अमित शुक्ला, लक्ष्मण,विकास शुक्ला अतर्रा, पं.सर्वेश द्विवेदी परशुराम कानपुर, कमलेश कुमार जनक कमासिन,  लवलेश कुमार व्यास चित्रकूट, अंकित पांडे वादक पैलानी, देवेंद्र कुमार हमीर पुर तथा कोमल रानी इलाहाबाद न्रत्यकार, योगेश कुमार अजूबा कौमिक कलाकार बाँदा, एक्टरो में मुन्ना गौतम कर्वी, राजू तिवारी, रज्जू द्विवेदी, मुख्य है। जबकि शंकर श्रृंगार कला मंच बाँदा श्रंगारी, लक्षमण की भूमिका में पं सुरेश बाबू त्रिपाठी पिपरौदा व दशरथ की भूमिका मे तुलसी दास जी विषेश आमंत्रित कलाकार होंगे।
-----------------------------
विशेष:-भव्य राम बारात
12 अक्टूबर 2018 को भव्य राम बारात
रामलीला मैदान से निकली जायेगी।

ब्रजेश अवस्थी संजय की रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours