ब्रेकिंग न्यूज लिकेश खुँटे रिपोर्टर सारंगढ

 05 अक्टूबर। क्राईम ब्रांच व थाना सारंगढ़ स्टॉफ की दूसरे दिन भी 4अक्टूबर को सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रही। आज क्राईम ब्रांच व थाना सारंगढ़ स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम कुटेला के दशरथ मनहर उम्र 28 वर्ष को सट्टा पट्टी लिखते गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 51205 रूपये का लेख किया सट्टी पर्ची, नगदी रकम 4020 रूपये जप्त किया गया है । वहीं दूसरी कार्यवाही सारंगढ जेलपारा तिराहा के पास की गई, जहां सारंगढ रेंजरपारा के विकास बंजारे  उम्र 25 वर्ष  को सट्टा पट्टी लिखते हुये पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के पास से 63590 रूपये का लिख किया हुआ सट्टा पर्ची, नगद रकम 6000 रूपये जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना सारंगढ़ में अप.क्र. 668, 669/18 धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours