ब्रेकिंग न्यूज लिकेश खुँटे रिपोर्टर रायगढ़ 05 अक्टूबर
*पहाड़ मंदिर पंडरीपानी रोड स्थित शराब दुकान को हटाने महिलाओं ने मोर्चा खोल, डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा*
। पहाड़ मंदिर पंडरीपानी रोड स्थित कोड़ीपारा में संचालित शराब दुकान को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने शराब दुकान का स्थल परिवर्तन करने की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर रिचा शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान में आने वाले शराबियों के द्वारा महिलाओं से छेडख़ानी की जाती है। वहीं कई बार लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। महिलाओं ने इस शराब दुकान को हटाने की मांग की है। वहीं महिलाओं का कहना है कि यदि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक नहीं लेती है और इस दिशा में किसी प्रकार से कार्यवाही नहीं होती है तो महिलाओं के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours