अपना दल  की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल अपने पैतृक गाँव बगुलिहाई पोस्ट शाहपुर तालग्राम आई थी इस मौके पर पत्रकार के समक्ष अपनी बात रखी और कहा


केन्द्रीय राज्यमंत्री व एनडीए की सहयोगी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान.
पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए अलग से मंत्रालय बनाये मोदी सरकार ताकि पिछड़ा वर्ग के विकास व उत्थान के लिए अलग से निगरानी रखी जा सके.
राहुल गांधी राफेल पर झूठ बोल रहे हैं और इस मामले पर सरकार अपना पक्ष रख चुकी है अब जनता जनार्दन को तय करना है चुनाव में किसे वोट देना है।
अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर अपना पत्ता फेंकते हुए कहा कि इलाहाबाद के फूलपुर विधानसभा के बमरौली हवाईअड्डे का नाम उनके पिता व पिछड़ा वर्ग के अनुप्रिया पटेल बड़े नेता रही स्व0 डॉ0 सोनेलाल पटेल के नाम पर रखने की मांग की।*
उन्होंने कहा कि एनडीए के विरोध में बने महागठबंधन में सभी विपक्षी दल विपरीत विचारधारा के हैं इसीलिए इनमें तालमेल नहीं बैठ रहा है न कोई सर्वमान्य चेहरा है इस बात को आम जन मानस भलीभांति समझ रहा है ।
गुजरात में बन रही सरदार पटेल की प्रतिमा पर कहा कि सरदार पटेल किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि सारे देश के नेता थे अब मोदी सरकार ने उनकी 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है जिससे पूरा देश उनको श्रद्धांजलि दी रहा है और खुश हैं।


रिपोर्टर -- महमूद मंसूरी क्राइम 18 न्यूज कन्नौज
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours