रिपोर्टर राहुल कुमार

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की केन नदी की जलधारा में अवैध खनन और बालू कारोबारियों द्वारा फसल नष्ट किए जाने के विरोध में जल सत्याग्रह कर रहे तीन सैकड़ा किसानों ने अधिकारियों के तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने की मोहलत मांगने पर फिलहाल अपना आंदोलन देर शाम स्थगित कर दिया है। इस बीच नदी में ही धरने पर बैठे भाजपा के तिंदवारी विधायक ने समय सीमा के भीतर निस्तारण न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि केन नदी की जलधारा में बालू कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर गुरुवार सुबह दस बजे से तीन सैकड़ा किसानों द्वारा के नदी की बीच धारा में किए जा रहे जल सत्याग्रह आंदोलन को किसानों ने तीन दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन दिए जाने पर फिलहाल देर शाम स्थगित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि किसानों ने सोमवार को छह सूत्रीय ज्ञापन दिया था, जिसमें मशीनों द्वारा पानी के भीतर से बालू निकालने, खेतों से ओवरलोडिंग ट्रक निकालकर फसल नष्ट करने और विरोध करने पर गोली चलाने जैसे बिंदु उठाए गए हैं, इन सभी बिंदुओं पर उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श कर कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच किसानों के जल सत्याग्रह के समर्थन में केन नदी में भाजपा के नरैनी विधायक राजकरन कबीर के साथ धरने पर बैठे भाजपा के ही तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति ने कहा कि अगर अधिकारियों ने तीन दिन के भीतर समुचित कार्यवाही नहीं की तो वह किसानों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।
राहुल त्रिवेदी
रिपो्टर बांदा
क्राइम18न्यूज
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours