बैढन जिले में अवैध नशा एवं मादक पदार्थ बिक्री पर रोक लगाने हेतु लगातार कार्यवाही करने हेतु तत्पर जिला पुलिस अधीक्षक - विनीत जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- सूर्यकांत शर्मा के दिशा - निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने हेतु रूपरेखा तैयार की गयी, जिसमें नवानगर थाना प्रभारी- सुधांशु सिंह, एएसआई- संपत्ति कुमार तिवारी, नृपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक-  संजीत सिंह, अमित द्विवेदी, सुनील कुमार दुबे, इंद्रेश पाण्डेय, आरक्षक-  कृष्ण कुमार पाण्डेय, फूल सिंह, अनूप सिंह को शामिल किया गया  और जैसे ही आरोपी गांजा सहित बिक्री हेतु  माजन खुर्द लेकर पहुंचा तो पहले से ही पुलिस पकड़ने हेतु घात लगाये बैठी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया ।

माजन खुर्द निवासी भूपेंद्र उर्फ भैया सिंह के पास से कुल 1150 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत ₹10500/- रुपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर नवानगर थाना में अप. क्र. 49/2018 धारा 8, 20बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर न्यायालय में पेश किया गया ।

*ऐसे कार्यवाही से समाज मे नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों पर अंकुश लगेगा 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours