महिला दिवस हार्दिक शुभकामनाएं



8 मार्च को पूरी दुनियां में महिलाओं द्वारा जीवन भर निस्वार्थ सेवा भाव से किये कार्य, त्याग, समर्पण और घर एवं समाज के हर क्षेत्र में दिये योगदान को महत्व एवं सम्मान देते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

लेकिन साल के प्रत्येक दिन महिला दिवस की तरह ही महिलाओं को महत्व एवं सम्मान दिया जाना चाहिए। साल भर घर-बाहर सुबह से शाम बिना रूके जिस तरह महिलायें अपने हर कर्तव्य को निभाती है। उसके लिए उन्हें एवं उनके कामों की जैसी कद्र होनी चाहिए, वैसी नही होती। इसका कारण समाज का पुरुषप्रधान मानसिकता होने के साथ कुछ हद तक कुछ महिलाओं के अंदर कमी भी होती है। उसी कमी को पूरा करने के लिए महिला दिवस के दिन महिला सशक्तिकरण की बातें मुख्य रूप से कि जाती है। जीवन में आने वाले हर परिस्थितियों से निपटने की क्षमता अगर महिलाओं के अंदर हो एवं प्रत्येक महिला मानसिक और बौद्धिक स्तर से सशक्त हो जाये। तो दुनियां की प्रत्येक महिलाओं को महिला दिवस की ही तरह प्रत्येक दिन महत्व एवं सम्मान दिया जाने लगेगा। ऐसी ही कई सशक्त और कई क्षमताओं से अपने को विकसित करने वाली महिलायें इस समुह में मौजुद है। ये सभी महिलायें हर उस लड़की और महिलाओं के लिए आदर्श है। जो जीवन में एक सशक्त महिला बनने का सपना देखती हैं।

जिस दिन हर महिला हर दृष्टि से एक सशक्त महिला के रूप में इस दुनियां को दिखाई देने लगेगी उस दिन ही महिला सशक्तिकरण की बातें और महिला दिवस मनाना सार्थक होगा। इसलिए प्रत्येक महिलाओं से आशा करता हूँ कि वो अपने अंदर हर तरह की क्षमता विकसित करने और हर स्तर से अपने आपको सशक्त बनाने का प्रयत्न सदैव करते रहेंगे।

Crime18news
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours