कन्नौज ब्यूरो आलोक के साथ प्रिन्स श्रीवास्तव संवाददाता


कन्नौज। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरूवार को एसपी ने घोषणा कर कहा कि शोहदों से आत्मरक्षा के लिए पुलिस छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखाएगी।इसके लिए सीओ सिटी को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विवरण के अनुसार पुलिस लाइन मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मार्शल आर्ट के जरिये महिला छात्राओ को सेल्फ डिफेंस के लिए प्रशिक्षण दिया गया साथ ही उनको उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओ के लिए चलाई जा रही विभिन्न सुविधाओ के बारे मे भी जागरूक किया ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कानपुर नगर व कन्नौज से आये ट्रेनरों अंजली शर्मा, इस्माइल हसन,अनन्या, शोभञ्जुम, सोनू कस्यप, मो0अफजल,योगेंद्र शर्मा, सुनीता शर्मा आदि ने जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी गई तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरीश चन्दर, अपर पुलिस अधीक्षक केशवचन्द गोस्वामी, प्रतिसार निरीक्षक अनीस मिश्रा, आशा ज्योति केंद्र प्रभारी देवांसी, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।आप की सखी आशा ज्योति टीम द्वारा महिला स्कूलों आयी छात्राओं को 181 महिला हेल्प लाईन के स्टीकर वितरित कर जानकारी दी गई। नारी सुरक्षा सप्ताह का जागरूकता कार्यक्रम गुरूवार को पुलिस लाइन परिसर में हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए एसपी हरीश चन्दर ने कहा कि वे शोहदों से न तो डरें और न सहमें, बल्कि यूपी 100, वूमेन पावर लाइन 1090 व ट्विटर आदि सेवाओं के माध्यम से उनका मुकाबला करें। उक्त माध्यमों से शिकायत करने की प्रक्रिया भी उन्होंने समझाई। उन्होंने महिलाओं व छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनके फोन पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। साथ ही एसपी ने कहा कि छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के लिए मार्शल आर्ट सिखाया जायेगा। मार्शल आर्ट में ट्रेंड महिला सिपाही व ट्रेनर देंगे ट्रेनिंग कन्नौज। एसपी ने बताया कि मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण की इच्छुक छात्राएं व महिलाएं पुलिस लाइन में सीओ या महिला थाना प्रभारी से सम्पर्क कर प्रशिक्षण प्रक्रिया की जानकारी कर सकती हैं। जिले में 15 महिला सिपाही ऐसी हैं, जिन्हें मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण मिला है। ये महिला सिपाही पुलिस लाइन में छात्राओं को प्रशिक्षण देंगी। इसके अलावा बीच-बीच में मार्शल आर्ट के ट्रेनर भी बुलाए जाएंगे। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण शुरू होने के बाद स्कूल कॉलेजों में भी ट्रेड पुलिस टीम भेजकर मार्शल आर्ट से सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए जायेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours