पुलिस ने गैरईरादतन हत्या का दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा ।
          चौबेपुर (वाराणसी )
क्षेत्र के परानापुर कंजङ बस्ती में शराब का 40रूपये बकाये को लेकर हुए दो पक्षों में हुए मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई । पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैरईरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है ।
   मिली जानकारी के मुताबिक चौबेपुर इलाके के परानापुर गांव निवासी दशरथ राम 29 वर्ष कंजङ बस्ती में 27 फरवरी को शराब पीने के लिये गया था । वहां शराब के 40 रूपये को लेकर आपस में कहासुनी शुरू यह मारपीट में तब्दिल हो गई । कंजङ बस्ती के गोविन्दा व रूकसाना ने लाठी डण्डे से सिर पर वार कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया । घायलावस्था में उसे पं दीनदयाल उपाध्याय  अस्पताल में भर्ती कराया गया था कि 3 मार्च को दशरथ राम की मौत हो गई ।मौत के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर कंजङ बस्ती के दो लोगों के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिफ्तारी की तलाश में जुट  गई है ।मृतक को दो लङकी व एक लङका है ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours