*कछौना(हरदोई):* जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सण्डीला में संपूर्ण समाधान दिवस में 128 शिकायतें आई जिसमें 36 शिकायतें मौके पर निस्तारित कर दी गई
, ज्यादातर शिकायतें प्रधानमंत्री आवास, राजस्व, रजबहा में पानी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की आमजनमानस की थीं। जिलाधिकारी ने कड़े तेवर में कहा कि तीन स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट आख्या अवश्य लोड करें। अभी तक 29 अधिकारियों का वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है। भविष्य में लापरवाही पर विभागीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी अधिकारी कार्यशैली में सुधार कर लें।
       विकासखंड कछौना के ग्रामसभा बालामऊ के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामसभा में अधूरी पड़ी विद्युत आपूर्ति को चालू कराने की मांग जिलाधिकारी से की जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को तत्काल एस्टीमेट बनाकर कार्य कराने का कड़ा निर्देश दिया। ग्रामसभा करौली के दिव्यांग छोटेलाल ने घर व शौचालय की मांग का प्रार्थना पत्र दिया जिस पर उन्होंने तत्काल खंड विकास अधिकारी कछौना को आवास व शौचालय दिलाने का निर्देश दिया। ग्राम पकरिया ऊसर के ग्रामीण टीकाराम ने विद्युत आपूर्ति चालू कराने का प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के अंबेडकर योजना के तहत विद्युतीकरण कार्य कई वर्ष पूर्व अधूरा कराया गया जिससे अभी तक विद्युत आपूर्ति नहीं चालू हो सकी। ग्राम सभा ओनवा के विक्रम ने पत्र दिया कि हथौड़ा माइनर में खांदी काट देने के कारण उनकी फसल जलमग्न हो गई, कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। ग्रामसभा खंडवा के ग्रामीणों ने गांव में कोई संपर्क मार्ग ना होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद दर्शक हैं। बरसात के समय आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ग्राम प्रधान गौरी फखरुद्दीन ने बताया लक्षमण खेड़ा में कई वर्षों से गांव में खंभे लगे होने के बावजूद अभी तक विद्युत आपूर्ति नहीं चालू है।
       इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा, अपर जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित आला अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सण्डीला सहित अन्य अमला मौजूद था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours