कल्पतरु कंपनी के मालिक जय कृष्ण सिंह राणा के तीस हजारी सेबी कोर्ट में 27 फरवरी को हाजिर होने की सूचना पुष्टि करने को सोमवार को फरह पुलिस दिल्ली गई थी। मंगलवार को टीम खाली हाथ लौट आई। विदित हो कल्पतरु मालिक जयकृष्ण सिंह राणा की तीस हजारी कोर्ट में न तो कोई गिरफ्तारी हुई थी और न ही जमानत मिली थी, बल्कि कल्पतरु एग्रो इंडिया का सेबी कोर्ट तीस हजारी, दिल्ली में काफी लंबे समय से केस चल रहा था। बताते हैं कि इसके सिलसिले में 27 फरवरी को जयकृष्ण सिंह राणा अपनी तारीख पर गया था। वहीं चर्चा आम हो गई थी कि जेकेएस राणा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसकी पुष्टि को सोमवार को फरह पुलिस की दो सदस्यीय टीम गई थी। बताया गया कि फरह पुलिस टीम के पास पुलिस उच्चाधिकारियों का कोई आदेश या जेकेएस राणा के खिलाफ वारंट आदि न होने के कारण मंगलवार को भी फरह पुलिस को कोर्ट से कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हो सके और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार राणा कोर्ट में 27 फरवरी को अपनी तारीख पर भी करीब एक दर्जन वकीलों के साथ उपस्थित हुआ था और अब आगामी तारीख 14 मार्च को उपस्थित होने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी फरह आजादपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट से पुलिस टीम को कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हो सके हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours