ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन
शराब तस्कर तथा 10 टायरा ट्रक पुलिस के हत्थे चढ़ा
कालपी जालौन ) देर रात्रि को शराब के अवैध कारोबारियों तथा तस्करों के द्वारा तैयार की जाने वाली नकली शराब को पकड़ने में कालपी कोतवाली पुलिस को भारी कामयाबी हासिल हुई है।
प्राप्त खबर के मुताबिक बताया गया कि कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता को मुखबिर के द्वारा नकली शराब के मामले की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स सक्रिय हो गया ।वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के अलावा उप निरीक्षक शीतला प्रसाद मिश्रा, शफीक अहमद, राजीव कांत,राजीव त्रिपाठी समेत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी कर ली। छापामार अभियान के तहत कालपी नगर के बाहरी छोर के एकांत स्थल से 10 टायरा टाटा ट्रक नंबर पी बी- 11 / BK5666को पकड़ लिया ।ट्रक के अंदर 72 पेटियां नकली शराब बरामद कर ली ।यहीं पर शराब के विभिन्न ब्रांडों के नकली बोतलें, रैपर तथा उपकरण बरामद किए गए। बताते हैं कि जहरीली तथा अखाद्य वस्तुओं को मिलाकर नकली शराब को बोतल में भरकर तथा बोतलों में फर्जी विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर तथा लेबल चिपकाकर अवैध रूप से बेचने का धंधा कराया जाता था ।पुलिस ने मौके
से आरोपी अवैध शराब कारोबारी शिवकुमार समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जब कि उसके 3 साथी मौके से भाग जाने में सफल रहे। डिप्टी एसपी सुबोध गौतम के मुताबिक आरोपियों को हिरासत मैं लेकर पूछताछ की जा रही है। अवैध शराब , स्टिकर, नकली रेपर , बोतलें तथा दस टायरा ट्रक को जप्त कर के जुर्म धारा 60 (2) आबकारी एक्ट तथा 272 /467 आई पी सी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराए जा रहा है। उन्होंने बताया कि शराब के अवैध कारोबारियों तथा तस्करों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कालपी कोतवाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours