- योगी जी आपके सुशासन वाले राज में आपके ही कार्यकर्ता आपके नाम की डुबा रहें है लुटिया
-सूबे के मुखिया के आदेशों को दरकिनार करते हुए भाजपाई ही कर रहे है जमकर भ्रष्टाचार
- सदर विधायक का करीबी होने के कारण टैम्पो अड्डे की वसूली बन्द होने के बाद भाजपा नेता ने शुरू कराया हैवतपुर में मिट्टी का अवैध खनन

शुक्लागंज - प्रदेश में जहां एक ओर सूबे के मुखिया भ्रष्टाचारियों व गलत कार्य करने वालों के खिलाफ अपने अधिकारियों के माध्यम से उन पर नकेल कसते नजर आ रहे हैं , वहीं उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के मुखिया के इरादों को ताक में रख एक के बाद एक ऐसे कार्य करते जा रहे हैं जिसके कारण योगी जी की सरकार पर उंगलियां उठना लाजमी हो गया है । जिसके बाद कहा जा सकता है कि या तो योगी जी का आदेश महज एक दिखावा है या उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता योगी जी के आदेशों को बिल्कुल भी नहीं मानते , ऐसा लगता है कि अपनी सरकार के रौब में भाजपा के कार्यकर्ता जिले के आलाधिकारियों को भी ताक में रख खुलेआम सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा यह साबित कर रहे हैं कि उनको किसी का भी कोई डर नहीं, हां भाई डर आखिर क्यों हो जब जिले के विधायक की सरपरस्ती जनाब के सिर पर है तो अधिकारी भी क्या कर लेंगे उनका । कुछ इसी तर्ज पर ही मिट्टी के अवैध खनन का काम नगर के ही एक भाजपा नेता कर रहे हैं । जहां एक ओर बिना परमीशन के मिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगी हुई है वहीं गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर में भाजपा विधायक के बहुत ही करीबी नेता ने आदेशों को ताक पर रखते हुए दिन रात मिट्टी का अवैध खनन करा रहा है । अब सवाल यह उठता है कि जब दिन में अवैध खनन चल रहा है तो क्या गंगाघाट पुलिस को यह अवैध खनन दिखाई नहीं दे रहा या नोटों के आगे गंगाघाट पुलिस भी नोटों के आगे अंधी हो गई है । इससे साबित हो रहा है कि कहीं न कहीं इसमें सदर विधायक की सरपरस्ती में यह अवैध खनन तो नहीं हो रहा है । अब देखना है अब जिले के जिम्मेदार आलाधिकारी इस अवैध खनन के खिलाफ क्या कड़ी कार्यवाही करते है ।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours