कन्नौज विकास कुशवाहा की खबर
कन्नौज संवाददाता । शहर के कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मन्दिर में गंगा विचार मंच एवं समग्र गंगा की एक बैठक प्रान्तीय संयोजक राघवेन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गंगा समग्र यात्रा के विषय में चर्चा की गई। गंगा समग्र यात्रा जनपद कन्नौज की सीमा में गुरूवार दोपहर 2 बजे प्रवेश करेगी। जिसका भव्य स्वागत कन्नौज की सीमा खुदागंज स्थित रामाश्रम से मेंहदीघाट तक जिम्मेदारी सौपी गई है। गंगा समग्र यात्रा जनपद फर्रूखाबाद से रामाश्रम गुरसहायगंज, जलालाबाद, जसौदा व जलालपुर होते हुये मकरन्द नगर तिहारे से फूलमती मन्दिर, लाखन चैराहा, नगर पालिका, ग्वाल मैदान होते हुये सरायमीरा में पूष्पांजली व आरती से स्वागत किया जायेगा। मेंहदीघाट पर सांय 5 बजे पहुंचेगी। जहां गंगा चैपाल के उपरान्त माॅ गंगा की भव्य आरती की जायेगी। गंगा यात्रा रात्रि में कन्नौज में ही विश्राम करेगी व अगले दिन बिठूर,कानपुर की ओर प्रस्थान करेगी। उक्त कार्यक्रमों की बिन्दुवार सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौैपी गई। बैैठक में गंगा विचार मंच के प्रान्तीय संयोेजक राधवेन्द्र सिंह,अनील द्विवेेदी मनीषी जिलासंयोेजक,रामपाल कुशवाहा,राजेश कटियार,फूलसिंह कुशवाहा,रामानंनद, विकास कुशवाहा तथा संध परिवार के जिला प्रचारक सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours