अलोक प्रजापति के साथ विकास कुशवाहा
कन्नौज। रामकाज सेवा समिति के तत्वाधान में जय जय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाला जी धाम के परम श्रद्धेय संत श्री अरविन्द जी महाराज अपनी सरस वाणी से राम कथा का रस पान करायेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक आनन्देश्वर महादेव शिवाला मन्दिर सरायमीरा में आयोजित कर राम कथा कार्यक्रम को सुचितापूर्ण ठंग से सम्पन्न कराने के लिये बैठक आयोजित की गई। राम काज सेवा समिति द्वारा बताया गया कि श्री राम दरबार स्थापना दिवस षष्ठम् वर्ष के उपलक्ष्य में तृतीय जय जय राम कथा का भव्य विशाल आयोजन श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर रेलवे रोड सरायमीरा में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक श्री राम कथा का रस पान कथा व्यास अरविन्द जी महाराज द्वारा सांय 5 बजे से शुक्ला मार्केट के पीछे विवेक भारद्वाज के हाता में कराई जायेगी। श्री राम कथा के दौरान अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। जिसमें 2 अपै्रल को प्रातः 8 बजे से श्री काली दुर्गा देवी मन्दिर सरायमीरा से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी और उसके उपरान्त 2 से 10 अप्रैल तक श्री राम कथा 11 अपै्रल को नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रातः 8 बजे से और इसी के साथ संस्कार भी सम्पन्न कराये जायेगेें। जिसके लिये इच्छुक पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारम्भ, यज्ञोपवित, विवाह आदि संस्कार सम्पन्न कराये जायेगें और इसके पश्चात् संकट मोचन हनुमान मन्दिर में विशाल भण्डारा किया जायेगा। बतया गया कि कथा व्यास 1 अपै्रल को नगर आयेंगे जिनका स्वागत जनपद की सीमा पर राम काज सेवा समिति द्वारा जोरदार ठंग से किया जायेगा। बैठक में मुकुल शुक्ला, विनय पाण्डेय, अनुप शुक्ला, उमेश मिश्रा, संजीप पाण्डेय, मुन्ना भट्ट, अमित पाठक, अनिल तिवारी, संजय सविता, अकुर मिश्रा, विवेक भारद्वाज सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours