अवैध शराब और वाहनों के खिलाफ चला अभियान



प्रसन्नदीप सिँह
लखीमपुर खीरी।पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार निघासन पुलिस  द्वारा चलाये गए कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान में लगभग 5000 ली कच्ची शराब का लहन, बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया।
थाना फरधान पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब पकड़ी व 1000 लीटर लहन नष्ट किया। थाना सिंगाही पुलिस ने 120 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
3 आरोपियों को 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ मितौली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थाना सिंगाही पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
इसी के साथ रात्रि जनपद खीरी पुलिस द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान के दौरान नियमविरुद्ध पाए गए 60 वाहनों का चालान व 02 वाहन सीज किए गए तथा कुल 30050 रूपए समन शुल्क संग्रहित किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours