*ऐतिहासिक,, अनोखा,, अद्भुत,, विशाल चुनर यात्रा पहुंची मां ज्वाला के दरबार,, युवा समाज सेवी दिलीप शाह के नेतृत्व में हुआ धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन* 

 सिंगरौली (शक्तिनगर) 

आज जिला मुख्यालय स्थित काली मंदिर से एकत्रीकरण उपरांत महिला पुरुषों कि भारी संख्या में 501जवारों के साथ 551 मीटर की चुनरी यात्रा जयकारे लगाते हुए वैढन से विंध्यनगर होते हुए शक्तिनगर पहुंची ।
इस चुनर यात्रा में सुमधुर भक्ति गीत देवी गीतों कि धुन पर थिरकते झूमते भक्तगण हजारों की संख्या में शामिल रहे ।
जिले में पहली मर्तबा इस तरह के धार्मिक यात्रा के आयोजन को लेकर खासा कौतूहल का विषय बना रहा वही, राजनैतिक गलियारों में भी चर्चाएं होने लगी ।

इस यात्रा में पार्षद रमाशंकर पुष्पेंद्र विपिन सिंह सुरेंद्र सिंह संत कुमार बबलू प्रधान सुदामा सियाराम सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours